ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

INDIA कोरोना अपडेट : देश में 4 हजार के पास पहुंची इंफेक्टेड की तादाद, 24 घंटे में 500 नए मामले, 83 की मौत

DELHI : देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है. कोविड-19 इंडिया डैशबोर्ड के मुताबिक देश में लगभग 4000 लोग अब तक कोरोना की वजह से संक्रमित हो चुके हैं. ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है. कोविड-19 इंडिया डैशबोर्ड के मुताबिक देश में लगभग 4000 लोग अब तक कोरोना की वजह से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 107 लोगों की मौत हुई है. हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से जो अधिकारी के जानकारी दी गई है. उसके मुताबिक देश में कोरोना वायरस इन्फेक्टेड लोगों की तादाद 3577 है. जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में देश के अंदर 505 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं.


राजधानी दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल इन्फेक्टेड की तादाद बढ़कर 503 पहुंच गई है. दिल्ली में 320 तबलीगी भी इनफेक्टेड हैं. राजधानी दिल्ली में जो आज 58 नए मामले सामने आए हैं. उनमें 19 तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं. इनमें से तीन विदेश दौरे से वापस लौटे हैं.


महाराष्ट्र में कोरोना से इनफेक्टेड लोगों की संख्या बढ़कर 748 हो गई है. आज 113 मामले दर्ज किए गए हैं. पंजाब में अब तक के 432 लोग तबलीगी जमात में शामिल हुए थे. पंजाब सरकार के मुताबिक इनमें से 300 लोग राज्य के अंदर मौजूद हैं. उन सभी का टेस्ट कराया गया है. पंजाब में तबलीगी जमात से जुड़े 6 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं.

टैग्स