ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

INDIA कोरोना अपडेट : 10 हजार के करीब पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, 324 लोगों की अबतक गई जान

DELHI : भारत में कोरोना वायरस को लेकर ताजा अपडेट यह है कि अब तक देश में 9352 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 324 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से लड़कर ठ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : भारत में कोरोना वायरस को लेकर ताजा अपडेट यह है कि अब तक देश में 9352 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 324 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से लड़कर ठीक होने वाले लोगों की तादाद लगभग एक हजार पहुंच गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वह इस बात का प्रमाण है कि जल्द ही देश में पॉजिटिव केस की तादाद 10 हजार को पार कर जाएगी। 


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 2 हजार से ऊपर चले गए हैं। आज वहां 82 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक महाराष्ट्र में 150 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है तमिलनाडु में अब तक के एक 1173 मामले आ चुके हैं जिनमें आज आए 98 पॉजिटिव केस भी शामिल है।


पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस से 356 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जबकि दिल्ली में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 1500 के ऊपर चली गई है। अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान में आज 93 नए केस सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में 52, गुजरात में 56, उत्तर प्रदेश में 75, आंध्र प्रदेश में 19, केरल में 3, जम्मू कश्मीर में 25, कर्नाटक में 15, पश्चिम बंगाल में 18, पंजाब में 6, झारखंड में 5 लद्दाख में 2 नए केस सामने आए हैं।

टैग्स