ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

भारत आए पाकिस्तानी मां-बेटी निकले कोरोना पॉजिटिव, भेजे गए वापस

DESK : अटारी बॉर्डर से 41 पाकिस्तानी नागरिक को भारत सरकार ने उन्हें पाकिस्तान भेज दिया है. जिसके बाद अब जांच में सामने आया है कि इन 41 लोगों में से एक महिला और उसकी बेटे कोरोन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : अटारी बॉर्डर से 41 पाकिस्तानी नागरिक को भारत सरकार ने उन्हें पाकिस्तान भेज दिया है. जिसके बाद अब जांच में सामने आया है कि इन 41 लोगों में से एक महिला और उसकी बेटे कोरोना पॉजिटिव था. 

खबर के मुताबिक 150 पाकिस्तानी लॉकडाउन के बाद से भारत में फंसे थे. ये सभी मुस्लिम, सिख और हिन्दू समुदाय के थे और सभी धार्मिक यात्रा पर भारत आए थे. इनमें से 41 लोगों को शुक्रवार को अटारी बॉर्डर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. भारत में ही रहने के दौरान इनका कोरोना टेस्ट किया गया था. अब रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि इनमें से एक महिला और उसकी बेटी कोरोना वायरस से पीड़ित थी. 

खबर के मुताबिक पाकिस्तान पहुंचे इन लोगों को लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं भारत में फंसे लोगों को लेकर पाकिस्तान के हाई कमीशन ने कहा है कि उन्हें जल्द निकाल लिया जाएगा. बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 7492 लोग कोरोना संक्रमण के जद में आ गए हैं.  वहीं अबतक के आंकड़े के अनुसार 143 लोगों की मौत हो चुकी है.



टैग्स