ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जांच NIA करेगी, गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जांच अब NIA को सौंपी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि 2

इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जांच NIA करेगी, गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया
Anamika
2 मिनट


DELHI: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जांच अब NIA को सौंपी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया है। 

गौरतलब है कि 29 जनवरी की शाम दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट में करीब 6 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। यहा घटना तब हुई जब कुछ ही दूरी पर बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम चल रहा था जहां देश के बड़े VIP मौजूद थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में कुछ ईरानी संदिग्धों पर शक की सुई घूम रही थी लेकिन अब दिल्ली पुलिस की ओर से पूरी केस डायरी, FIR की कॉपी और तमाम सबूतों को NIA को सौंपा जाएगा। अब NIA की टीम नए सिरे से पूरे मामले की जांच करेगी। इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के बाद NIA की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया था ऐसे में अब दिल्ली पुलिस की ओर से सभी जानकारी आधिकारिक रूप से NIA को सौंप दी जाएगी।