ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

इजरायल में फंसे 212 भारतीयों की वतन वापसी,ऑपरेशन अजय के तहत पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची

DELHI : इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इस जंग में अबतक कई देशों के नागरिकों की मौत भी हो चुकी है। इन सबके बीच भारत ने इजराइल से अपने नागरिकों की सकुशल घर वापसी के लि

इजरायल में फंसे 212 भारतीयों की वतन वापसी,ऑपरेशन अजय के तहत पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इस जंग में अबतक कई  देशों के नागरिकों की मौत भी हो चुकी है। इन सबके बीच भारत ने इजराइल से अपने नागरिकों की सकुशल घर वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू कर दिया है। इस कड़ी में इजराइल से 212 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था आज सुबह फ्लाइट AI1140 से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा है। 


दरअसल, भारत ने इजराइल पर हमास के हमले को आतंकी हमला बताया है। हालांकि उसने यह भी कहा कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की पॉलिसी लंबे समय से एक ही रही है। भारत हमेशा से बातचीत से आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन बनाने की वकालत करता रहा है। अभी भी भारत का यही स्टैंड है। ऐसे में अब भारत सरकार ने इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करना शुरु कर दिया है। शुक्रवार सुबह 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची।


वहीं, इजराइल से वतन वापसी कर रहे लोगों का दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने  स्वागत किया। भारतीय समय के अनुसार इजराइल के डेविड बेंगुरिअन एयरपोर्ट से गुरुवार देर रात 12:44 बजे फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी थी। इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि-हमारी सरकार किसी भी भारतीय को कभी पीछे नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री उनकी रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हमारे बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी टीम के आभारी हैं।


उधर,  इजराइल से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा कि यह पहली बार है कि हमें वहां इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हमें वापस लाने के लिए हम भारत सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं। हम इजराइल में शांति की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि हम जल्द से जल्द काम पर वापस जा सकें।