ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

IFCO प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत, 15 की तबीयत बिगड़ी

DESK : बड़ी खबर प्रयागराज से है, जहां फूलपुर इफको प्लांट में बीती रात अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो अधिकारियों की मौत हो गई है. वहीं गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको के 15 कर्मच

IFCO प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत, 15 की तबीयत बिगड़ी
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर प्रयागराज से है, जहां फूलपुर इफको प्लांट में बीती रात अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो अधिकारियों की मौत हो गई है. वहीं गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको के 15 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई है. 

सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 11 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. जानकारी मिलने के बाद वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने पहुंचे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए. इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अधिकारी अभयनंदन पहुंचे, जो भी झुलस गए. 

वहां मौजूद कर्चारियों ने किसी तरह दोनों अफसरों को बाहर निकाला पर तब तक अमोनिया गैस का रिसाव पूरी यूनिट में हो चुका था और वहां मौजूद 15 कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके थे, जिसमें से कुछ लोग बेहोश हो गए. मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति को नियंत्रण में किया और सभी को इलाज अस्पताल में भर्ती कराया.