ब्रेकिंग
निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

IAS अफसर ने वैलेंटाइन डे को बनाया यादगार, ऑफिस में ही बिहार की IPS से कर ली शादी

PATNA: वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए एक IAS अफसर ने IPS ऑफिसर के साथ शादी कर ली. वैलेंटाइन डे के ही दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गये. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आईएएस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए एक IAS अफसर ने IPS ऑफिसर के साथ शादी कर ली. वैलेंटाइन डे के ही दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गये. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आईएएस अधिकारी ने अपनी आईपीएस प्रेमिका से शादी रचाकर वैलेंटाइन डे को खास बना दिया. आईएएस तुषार सिंगला 2015 बैच के बंगाल कैडर के अफसर हैं. उन्होंने अपनी प्रेमिका आईपीएस नवजोत सिम्मी से शादी की है. 


नवजोत सिम्मी बिहार कैडर की 2018 बैच की आईपीएस हैं. सिम्मी अभी एसीपी के तौर पर पटना में तैनात हैं. दोनों अधिकारी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई थी. फिर दोनों के बीच प्यार हो गया और धीरे-धीरे दोनों का संबंध गहरा होता चला गया. फिर दोनों अफसर ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया.

IAS तुषार ने अपने दफ्तर में ही शादी को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की और शादी के बंधन में बंध गये. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद दोनों पूजा-पाठ करने मंदिर भी गये. आपको बता दें कि तुषार सिंगला ग्रामीण हावड़ा के उलबेड़िया के सब डिवीजनल ऑफिसर हैं जबकि नवजोत सिमी पटना में डीएसपी (प्रशिक्षण) पद पर कार्यरत हैं. वो पंजाब के गुरुदासपुर की रहने वाली हैं. शादी के लिए गुरुवार रात को ही नवजोत और उनका परिवार हावड़ा पहुंच गया था.