ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

19 साल की लड़की का कई लड़कों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, मना करने पर मां को ही मार डाला

HYDERABAD: 19 साल की लड़की का कई लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह कई लड़कों से संबंध भी बना चुकी थी. जब मां ने मना किया तो लड़की गुस्से में आ गई और मां की हत्या कर दी. घटना

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

HYDERABAD: 19 साल की लड़की का कई लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह कई लड़कों से संबंध भी बना चुकी थी. जब मां ने मना किया तो लड़की गुस्से में आ गई और मां की हत्या कर दी. घटना हैदराबाद के द्वारका कॉलोनी की है. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

लड़की ने प्रेमी के साथ मां की हत्या

लड़की ने अपनी मां की हत्या करने के लिए प्रेमी के साथ साजिश रची. मां के सो जाने के बाद लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और मां की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को वह अपने घर में ही दो दिनों तक रखी. इस दौरान लड़की का प्रेमी भी उसके साथ घर में दो दिनों तक रूका रहा. दोनों ने इस दौरान संबंध भी बनाए. जब शव से बदबू आने लगा तो लड़की ने प्रेमी के साथ मां के शव को कार में रखकर रेलवे ट्रैक रख दिया और लड़की घर में ताला लगाकर प्रेमी के साथ निकल गए.

पिता है ट्रक ड्राइवर

आरोपी लड़की के ट्रक ड्राइवर पिता हत्या के तीन दिन के बाद घर पहुंचा तो देखा की ताला बंद है. उसने पत्नी को कॉल लगाया तो मोबाइल बंद था. फिर बेटी को कॉल किया तो बेटी ने कहा कि वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए विशाखापट्नम गई है. पिता ने बताया की मां घर पर नहीं है. जिसके बाद लड़की घर आई.

पिता पर लगाया आरोप

घर लौटने के बाद लड़की ने पिता पर ही आरोप लगा दिया. पुलिस से कहा कि शराब के नशे में पिता मां के साथ मारपीट करते थे. लेकिन पुलिस ने लड़की का मोबाइल लोकेशन लिया तो वह विशाखापट्नम के बदले हैदराबाद में रह रही थी. जिसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मां की हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने भी बताया कि रेलवे ट्रैक से अज्ञात महिला का शव मिला हुआ था उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.



टैग्स