ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

हैदराबाद एनकाउंटर मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और बर्बर तरीके से हत्या के गुनहगारों के एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. बुधवार को इस मामले पर स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और बर्बर तरीके से हत्या के गुनहगारों के एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. बुधवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. एनकाउंटर के खिलाफ दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.


वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव इस एनकाउंटर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. दोनों वकीलों का कहना है कि इस एनकाउंटर में अदालत के 2014 में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया. दोनों याचिकाकर्ताओं ने एनकाउंटर में शामिल रहे पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर, जांच और उसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दायर की है.


आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसकी बेरहमी से हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने बीते शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया था. चारों आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया था. कई नेताओं ने हैदाबाद पुलिस का सपोर्ट किया तो वहीं कई नेता इस एनकाउंटर के विरोध में खुलकर सामने आए. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और बुधवार को इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.