ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

होटल में लगी आग, 25 कोरोना वारियर्स डॉक्टरों को बचाया गया

MUMABI : खबर मुंबई से जहां एक होटल में बीती रात भीषण आग लग गई। साउथ मुंबई के मेट्रो सिनेमा के पास स्थित फार्च्यून होटल में आग लग गई। इस होटल में कोरोना से फाइट करने वाले डॉक्टर्स क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMABI : खबर मुंबई से जहां एक होटल में बीती रात भीषण आग लग गई। साउथ मुंबई के मेट्रो सिनेमा के पास स्थित फार्च्यून होटल में आग लग गई। इस होटल में कोरोना से फाइट करने वाले डॉक्टर्स को रखा गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और उसने आनन-फानन में डॉक्टरों को बाहर निकाला। 


होटल के दूसरे और चौथे तल्ले पर आग का फैलाव तेजी से हो रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की लगभग दर्जनभर गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आनन-फानन में होटल के अंदर फंसे 25 डॉक्टरों को बाहर निकाला गया वरना बड़ा हादसा हो जाता। 


होटल के अंदर आग किस वजह से लगी फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डॉक्टर अपने घर नहीं जा रहे हैं। सरकार की तरफ से इन्हें होटल्स में ठहराया गया है और वहीं से अस्पताल जाकर यह करोड़ों के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। फार्च्यून होटल में भी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों को ठहराया गया था जहां यह हादसा हुआ।

टैग्स