ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

हंदवाड़ा शहीदों को पीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वीरता और बलिदान नहीं भूलेगा देश

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने कहा है कि हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने कहा है कि हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों  की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारवालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया। उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।


वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर  लिखा है कि हंदवाड़ा में जवानों और सुरक्षाकर्मियों का शहीद होना दुखद और परेशान करनेवाला है। हमारे सभी जवानों ने आंतकियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय दिया है। उनका यह बलिदान और साहस कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि मैं हंदवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिवार के साथ हैं। भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारवालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी सहित 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।21 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग कर्नल ऑफिसर आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद समेत पांच लोग शहीद हो गए हैं। इलाके में हुई एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी भी मारे गए हैं।