ब्रेकिंग
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले‎यूपी में VIP को मिली बड़ी मजबूती, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद हजारों समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिलCM सम्राट के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर हुआ पटना लालबाग हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा'दीदी थीं, दीदी हैं और रहेंगी भी'..बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयानरिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना: 14 साल की मासूम बेटी के साथ सगे पिता और चाचा ने किया रेपदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले‎यूपी में VIP को मिली बड़ी मजबूती, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद हजारों समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिलCM सम्राट के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर हुआ पटना लालबाग हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा'दीदी थीं, दीदी हैं और रहेंगी भी'..बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयानरिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना: 14 साल की मासूम बेटी के साथ सगे पिता और चाचा ने किया रेप

HAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हुई बैठक, ‘गरीब चौपाल’ और ‘समाधान यात्रा’ के जरिये देशभर में संगठन विस्तार का संकल्प

नई दिल्ली में हुई HAM (सेकुलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक न्याय को लेकर अहम फैसले लिए गए। ‘गरीब चौपाल’ और ‘समाधान यात्रा’ के जरिए देशभर में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।

बिहार न्यूज
दिल्ली में HAM की अहम बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DELHI: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संसद भवन एनेक्सी, नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने की। बैठक में पार्टी के संरक्षक, भारत सरकार के मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, संगठनात्मक चुनाव, सदस्यता अभियान, सामाजिक न्याय एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी वर्षों की रणनीति तय की गई।


प्रमुख निर्णय और रणनीति- संगठन विस्तार और चुनाव:

संगठनात्मक चुनाव के माध्यम से प्रखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नई संरचना के निर्माण का निर्णय लिया गया। आगामी दो महीनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। विशेष रूप से झारखंड में संगठन विस्तार और वर्ष 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।


सदस्यता अभियान:

पार्टी ने सदस्यता अभियान को 31 मई 2026 तक विस्तार देने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके।


जनसंपर्क अभियान:

बिहार सहित देश के सभी जिलों में “गरीब चौपाल” के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने तथा “समाधान यात्रा” के जरिए आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया गया।


समान शिक्षा प्रणाली:

बैठक में ‘समान शिक्षा प्रणाली (कॉमन स्कूल सिस्टम)’ को लागू करने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने और इसे जन-आंदोलन का रूप देने पर सहमति बनी।


आरक्षण और सामाजिक न्याय:

दलित, महादलित एवं गरीब वर्गों के हित में आरक्षण के भीतर वर्गीकरण की मांग को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने तथा अनुसूचित जाति के गरीब वर्गों को संगठित करने पर बल दिया गया।


जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में समान शिक्षा प्रणाली को सामाजिक न्याय का आधार बताते हुए कहा कि जब तक देश में अमीर और गरीब के बच्चों के लिए अलग-अलग शिक्षा व्यवस्था रहेगी, तब तक वास्तविक समानता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कॉमन स्कूल सिस्टम लागू होने से सामाजिक और आर्थिक असमानता कम होगी तथा सभी वर्गों के बच्चों को समान अवसर प्राप्त होगा।


उन्होंने ‘सेपरेट इलेक्टोरल’ (पृथक निर्वाचन) की मांग उठाते हुए कहा कि अत्यंत पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने होंगे। उन्होंने मुसहर और भुइयां समुदाय जैसे अत्यंत कमजोर वर्गों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था तथा मतदाता सूची में उनका नाम सुनिश्चित करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गरीबों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष तेज किया जाए।


वही डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी अब बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि झारखंड सहित अन्य राज्यों में तेजी से विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 के चुनाव में पार्टी अपनी सशक्त भूमिका स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दो महीनों के भीतर प्रखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे, जिससे पार्टी का ढांचा और अधिक मजबूत एवं लोकतांत्रिक बनेगा। उन्होंने “गरीब चौपाल” और “समाधान यात्रा” को पार्टी की जनसंपर्क की मुख्य धुरी बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। बैठक में माननीय विधायक ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, दीपा कुमारी, रोमित कुमार एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन  प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय ने किया।


बैठक में पूर्व विधायक इजहार खान, केरल के पूर्व विधायक स्टीफेन मैथ्यू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण, निलेश सिंह, मो० कमालुद्दीन, मो० कमांडर, टूटू खान, मो० कमाल परवेज़, पम्पी शर्मा, आर. के. दत्ता, रामजी सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो, केरल प्रदेश संयोजक बिनोद कुमार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एकराम शैफी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उपमा कपूर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रामायण राजभर, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, शंकर मांझी, गीता पासवान, कमलेश सिंह, दिलीप यादव, बी. पी. सिंह, आकाश कुमार, बिहारी कुमार, गिरधारी सिंह, साकेत यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

HAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हुई बैठक, ‘गरीब चौपाल’ और ‘समाधान यात्रा’ के जरिये देशभर में संगठन विस्तार का संकल्पHAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हुई बैठक, ‘गरीब चौपाल’ और ‘समाधान यात्रा’ के जरिये देशभर में संगठन विस्तार का संकल्पHAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में हुई बैठक, ‘गरीब चौपाल’ और ‘समाधान यात्रा’ के जरिये देशभर में संगठन विस्तार का संकल्प

टैग्स

संबंधित खबरें