ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

DESK : बड़ी खबर गुजरात के राजनीतिक गलियारे से आ रही है, जहां गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. केशुभाई पटेल ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर गुजरात के राजनीतिक गलियारे से आ रही है, जहां गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. केशुभाई पटेल ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह सांस लेने में शिकायत के बाद केशुभाई पटेल को  अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. 

बता दें कि कुछ समय पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी. केशुभाई पटेल के बेटे के मुताबिक, कोरोना को मात देने के बाद भी उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. गुरुवार की सुबह  सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

 केशुभई पटेल ने दो बाद गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी. वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है.केशुभाई पटेल की गिनती गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी केशुभाई पटेल के साथ लंबे वक्त तक काम किया है.