ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है. मृदुला सिन्हा के निधन के बाद कई नेताओं ने शोक जताया है.

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक
First Bihar
3 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है. मृदुला सिन्हा के निधन के बाद कई नेताओं ने शोक जताया है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया है- श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ॐ शांति.


वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना प्रकट की है. अमित शाह ने ट्वीट किया है- गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता  मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है. उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया. वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा. उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शान्ति. 


आपको बता दें कि मृदुला सिन्हा का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छपरा गांव में हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं. बाद में उन्हें गोवा की राज्यपाल बनाया गया था. राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी उनका नाम काफी ऊंचा था. उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखीं हैं. विजयाराजे सिंधिया पर लिखी उनकी किताब ‘एक थी रानी ऐसी भी’ पर फिल्म भी बनी थी.उनके पति डॉक्टर रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे. 

टैग्स