ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

गर्लफ्रेंड को बाजार में घुमा रहा था आशिक मिजाज पति, बीच सड़क पर पत्नी ने चप्पल से पीटा

DESK : आशिक मिजाज पति के कारनामों से परेशान एक पत्नी ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे जानकर हर कोई दंग है। मामला उत्तर प्रदेश के औरेया का है। यहां गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर घूमा रहे पति

गर्लफ्रेंड को बाजार में घुमा रहा था आशिक मिजाज पति, बीच सड़क पर पत्नी ने चप्पल से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : आशिक मिजाज पति के कारनामों से परेशान एक पत्नी ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे जानकर हर कोई दंग है। मामला उत्तर प्रदेश के औरेया का है। यहां गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर घूमा रहे पति की पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर शुरू दी। पत्नी ने पति क इतना पीटा कि वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। इस बीच पति की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


दरअसल, औरेया के बिधूना इलाके में उस एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर घुमा रहा था। इसी दौरान युवक की पत्नी किसी काम से बाजार पहुंची थी, उसकी नजर अचानक पति पर पड़ गई। फिर क्या था पत्नी ने बीच सड़क पर पति की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। पत्नी के इस रौद्र रूप को देख पति की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई। पत्नी ने इतनी बेरहमी से पति की पिटाई कर दी कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पति को बचाने की कोशिश की लेकिन पत्नी रूकने का नाम नहीं ले रही थी।


बताया जा रहा है कि युवक का अपनी भाभी के साथ लंबे दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब भी पत्नी पति से इस बात का जिक्र करती तो वह उसे यह कहकर टाल देता था कि जब अपनी आंखों से देखना तो बोलना। बीते गुरुवार को पत्नी ने पति को रंगेहाथ धर दबोचा और बीच सड़क पर चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। बाद में स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

टैग्स