ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पत्नी से कोरोना पॉजिटिव होने की बात कहकर लापता हुआ शख्स, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया

DESK : 28 साल के एक शख्स को उसकी प्रेमिका के साथ इंदौर से पकड़ा गया है. शख्स नवी मुंबई का रहने वाला है. उसने 24 जुलाई में अपनी पत्नी को खुद का कोरोना पॉजिटिव बताया और फिर सुसाइड करने की बात क

पत्नी से कोरोना पॉजिटिव होने की बात कहकर लापता हुआ शख्स, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया
Anamika
2 मिनट

DESK : 28 साल के एक शख्स को उसकी प्रेमिका के साथ इंदौर से पकड़ा गया है. शख्स नवी मुंबई का रहने वाला है. उसने  24 जुलाई में अपनी पत्नी को खुद का कोरोना पॉजिटिव बताया और फिर सुसाइड करने की बात कह लापता हो गया था.

 युवक ने 24 जुलाई को अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि "मेरी कोरोनो वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं अब और नहीं जी सकता." पत्नी और कुछ सवाल करती इससे पहले ही उसने कॉल काट दिया और फोन ऑफ कर लिया. महिला ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी और फिर दोनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.  

पुलिस को युवक की बाइक, हेलमेट, बैग और चाबियां वाशी के सेक्टर 17 में एक सड़क पर मिली, पर उसका कोई पता नही चल सका. आस-पास के इलाकों से सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज चेक किए गए और पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की भी कोशिश की. जांच के दौरान पता चला कि   युवक ने गायब होने की रात को दो बार 100 नंबर डायल किया था, तो उन्होंने दुश्मनी और लूट की संभावना जैसे एंगल की जांच करने की कोशिश की. 

लेकिन कोई सुराग नहीं मिला फिर जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो उसके एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला. महीने भर खोज-बीन करने के बाद पुलिस को उसके इंदौर में होने का पता चला है.