ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

तेज रफ्तार में R15 चलाना लड़की को पड़ गया महंगा, अंडरपास से टकराने से मौत, बॉयफ्रेंड घायल

तेज रफ्तार R15 बाइक के अंडरपास की दीवार से टकराने पर 19 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दिल्ली न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: आजकल की लड़कियां लड़कों से कम नहीं है, वो हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वो लड़कों से आगे निकल रही है। जो काम लड़के जानते हैं, उसे सीखने का काम वो कर रही है। वो हर तरह की गाड़ियां भी चला रही है। जो चलाना नहीं जानती वो इसे सीख रही है। 


स्पीड बाइक आर15 चलाना सीखने के बाद एक 19 साल की लड़की हाईवे पर तेज रफ्तार में चला रही थी लेकिन तभी अंडरपास से टकरा गई और अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गयी।  उसके साथ बैठा 20 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने से पता चल रहा है कि लड़की तेज रफ्तार में R15 नामक महंगी स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी और दूसरी बाइक पर तीसरा युवक वीडियो बना रहा था। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि वह अंडरपास की दीवार टकराने के बाद वही गिर गई और सिर में चोट लगने से मौत हो गयी। 


घटना गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार R15 बाइक अंडरपास की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रही 19 वर्षीय लड़की इकरा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा 20 वर्षीय युवक हासिम गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, इकरा तेज रफ्तार में महंगी स्पोर्ट्स बाइक R15 चला रही थी। बाइक डासना स्थित आईएमएस कॉलेज के सामने बने अंडरपास की दीवार से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।


पुलिस के मुताबिक, दोनों शनिवार को घर से निकले थे और देर शाम तक वापस नहीं लौटे। जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने रातभर मुरथल, दिल्ली और आसपास के इलाकों में उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोनों के मोबाइल पर लगातार कॉल किए जा रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था।


रविवार तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि अंडरपास की दीवार से बाइक टकरा गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इकरा को मृत घोषित कर दिया। घायल हासिम को उसके परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।


पोस्टमार्टम के बाद इकरा का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे मुजफ्फरनगर के अपने गांव नरा ले गए। बताया गया कि इकरा के पिता राहिल एक दवा फैक्ट्री में काम करते हैं और मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और उस समय बाइक की रफ्तार कितनी थी?

टैग्स