ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

70 दिन बाद कश्मीर में शुरू हुई पोस्टपेड मोबाइल सेवा, प्रीपेड यूजर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार

J & K: जम्मू-कश्मीर में पाबंदी के करीब 70 दिनों के बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई है. घाटी के 40 लाख से ज्यादा पोस्टपेड मोबाइल फोन एक्टिव हो गए हैं. सरकार ने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

J & K: जम्मू-कश्मीर में पाबंदी के करीब 70 दिनों के बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई है. घाटी के 40 लाख से ज्यादा पोस्टपेड मोबाइल फोन एक्टिव हो गए हैं. सरकार ने फिलहाल पोस्टपेड मोबाइल पर कॉलिंग की सुविधा शुरू की है. लोगों को मोबाइल इंटरनेट के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. वहीं प्रीपेड सेवा पर भी फैसला बाद में होगा.


आर्टिकल-370 हटाए जाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 5 अगस्त से सभी मोबाइल और लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई थी. राज्य केप्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है. लैंडलाइन सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं.


प्रधान सचिव के मुताबिक, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 7 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए जारी दो महीने पुरानी एडवाइजरी को वापस लेने के निर्देश दिए थे. इसके बाद 10 तारीख से पर्यटक कश्मीर में पहुंचने लगे थे. जिसे देखते हुए मोबाइल सेवा फिर से बहाल करने का फैसला लिया गया है.