ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

घाटी में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 आतंकियों को मार गिराया

DESK : जम्मू कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 12 घंटे के दौरान में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के पुलवामा में चार और बडगाम में एक

घाटी में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 आतंकियों को मार गिराया
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 12 घंटे के दौरान में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के पुलवामा में चार और बडगाम में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर जाहिद वानी के साथ-साथ एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है।


सुरक्षा बल जम्मू कश्मीर के पुलवामा इलाके में रुटीन चेकिंग पर थे इसी दौरान एक आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा के मेहरा इलाके में घेरेबंदी की और इस ऑपरेशन में आतंकी को मार गिराया जबकि कश्मीर के बडगाम जिले के चरार ए शरीफ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर अभियान चलाया और इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ के बाद चार आतंकी मारे गए हैं।


घाटी में लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से एक्शन लिया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में हालात पहले से बेहतर हैं और लोग अपनी नॉर्मल लाइफ में आ चुके हैं। यही वजह है कि आतंकी बेचैनी में जगह-जगह ठिकाना बनाए बैठे हैं। जिस किसी इलाके में सुरक्षा बलों की तरफ से चेकिंग की जाती है तो दहशत से भरे आतंकी जवाबी कार्यवाही शुरू कर देते हैं। इसी दौरान मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए हैं।