ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

दिल्ली विधानसभा चुनाव : मनोज तिवारी की साख दांव पर, घर पर कर रहे पूजा पाठ

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भले ही नहीं उतरे हों लेकिन उनकी साख दांव पर जरुर लगी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भले ही नहीं उतरे हों लेकिन उनकी साख दांव पर जरुर लगी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी जवाबदेही है लिहाजा मनोज तिवारी मतदान के दिन भगवान के पूजा पाठ में जुटे हुए हैं।


दिल्ली स्थित अपने आवास में पूजा पाठ के बाद मनोज तिवारी ने कहा है कि उनका सिक्स सेंस यह कह रहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मनोज तिवारी ने कहा है कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता 22 साल बाद बीजेपी को आशीर्वाद देने जा रही है।


हालांकि मनोज तिवारी से जब यह सवाल किया गया है कि दिल्ली में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो वह इस सवाल को टाल गए। मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो दिल्ली को अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा। मनोज तिवारी ने दिल्ली में अपनी पार्टी की 50 सीटों पर जीत का दावा किया है।अपने आवास पर पूजा पाठ के बाद मनोज तिवारी को उनकी मां ने दही भी खिलाया इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि "माई घर से आईल बिया और उनका आशीर्वाद साथ बा"