ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

घर में AC चलाकर सोने वाले हो जाएं सावधान, दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

DESK: यदि आप भी रात में एसी चलाकर होते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। रात में कभी ऐसी लापरवाही ना करें। हमेशा सावधान और सतरक रहें। क्योंकि जरा सी लापरवाही एक परिवार पर काफी भारी पर गई

घर में AC चलाकर सोने वाले हो जाएं सावधान, दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: यदि आप भी रात में एसी चलाकर होते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। रात में कभी ऐसी लापरवाही ना करें। हमेशा सावधान और सतरक रहें। क्योंकि जरा सी लापरवाही एक परिवार पर काफी भारी पर गई। दरअसल रातभर एसी चालू करके एक परिवार ने छोड़ दिया और एसी चालू कर सोने चले गये। इसी दौरान ओवरहीट होने की वजह से एसी में अचानक आग लग गयी। 


देखते ही देखते धूआं पूरे घर में फैल गयी और धूएं से दम घुटने की वजह से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गयी। एसी में आग लगने के कारण बिजली गुल हो गयी और अंधेरा छा गया जिसके कारण किसी को भागने का मौका नहीं मिला। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय पवन उपाध्याय, 28 वर्षीया पवन की पत्नी तिथि देवी, तिथि की 8 महीने की बेटी ध्याना और पवन की 69 वर्षीया मां भवानीबेन के रूप में हुई है। इन सभी की मौत एसी में आग लगने के बाद फैले धुएं से दम घुटने का कारण हुई है। 


घटन गुजरत के द्वारिका सिटी के आदित्य रोड पर स्थित एक मकान की है जहां रविवार की रात करीब साढ़े 3 बजे एक मंजिले मकान में लगे एससी में आग लगी। गर्मी ज्यादा थी जिसके कारण  परिवार के सभी सदस्य रात में एससी चालू करके सोने चले गये। एसी अचानक इतना हीट हुआ कि उसमें आग लग गयी। 


आग लगने के बाद बिजली गुल हो गयी और अंधेरा रहने की वजह से लोगों को वहां से भागने में सफलता नहीं मिली। सभी की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

टैग्स