ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

घर बैठे कराएं कोरोना टेस्ट, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

DESK : इस वक्त पूरा विश्व कोरोना संकट से जुझ रहा है. भारत में कोरोना को लेकर 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इसी बीच WHO सहित कई देशों ने भारत के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : इस वक्त पूरा विश्व कोरोना संकट से जुझ रहा है. भारत में कोरोना को लेकर 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इसी बीच WHO सहित कई देशों ने भारत के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा था कि अब भारत को कोरोना टेस्ट तेजी से करना चाहिए. वहीं भारत में कोरोना टेस्ट किट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.  ऐसे में Practo ने ऐलान किया है कि Covid-19 टेस्ट कराने के लिए ऑनलाइन टेस्ट बुक करा सकते हैं. यह खबर लोगों के लिए राहत भरी है. 

कंपनी ने इसके लिए थायरोकेयर के साथ पार्टनर्शिप किया है. इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि थायरोकेयर के साथ मिल कर Covid-19 डिटेक्शन टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसे भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है. वहीं  ICMR ने भी इसे अप्रूवल दिया है.

Practo ने कहा है, 'फिलहाल मुंबई के लोगों के लिए टेस्ट ऑनालइन उपलब्ध है और जल्द ही इसे पूरे देश के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए डॉक्टर का वैलिड प्रेसक्रिप्शन की जरूरत होगी और टेस्ट रिक्विजिशन फॉर्म फिल करना होगा जिसे फिशियन साइन करेंगे. टेस्टिंग के दौरान फोटो आईडी कार्ड की भी जरूरत होगी'. अभी कोरोना टेस्ट कराने के लिए  प्रैक्टो की वेबसाइट से 4,500 रुपये में बुक किया जा सकता है. बुक कराने के बाद पेशेंट के घर जाकर रिप्रजेंटेटिव सैंपल कलेक्ट करेंगे. सैंपल कलेक्शन के लिए भेजे गए रिप्रेजेंटेटिव ICMR द्वारा जारी किए गए सभी गाइडलाइन का पालन करेंगे. सैंपल कलेक्शन के 24-48 घंटे के अंदर रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा.  

 इस बाबत प्रैक्टो के चीफ हेल्थ स्ट्रैटिजी ऑफिसर डॉ. ऐलेक्जेंडर कुरूविला ने कहा है, 'वाइडस्प्रेड टेस्टिंग COVID-19 के प्रिवेंशन के लिए क्रटिकल है. जिसे भी कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं वो इसकी टेस्टिंग करा सकते हैं. सरकार लगातार लैब सेंटर को बढ़ाने का काम कर रही है. प्रैक्टो ने इसके लिए थायरोकेयर के साथ पार्टनर्शिप की है ताकि इस टेस्ट के ऐक्सेस में कोई समस्या न हो.'