ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

गप्प लड़ाने में लगी नर्सों का कारनामा: एक महिला के दोनों बाजूओँ में लगा दिया कोविड का टीका

DESK : कोरोना के टीकाकरण के दौरान नर्सों के तरह-तरह के कारनामे सामने आते रहते हैं. लेकिन अब जो कारनामा सामने आया है वह अलग ही है. कोविड के टीकाकरण के दौरान नर्सिंग स्टाफ गप्प

 गप्प लड़ाने में लगी नर्सों का कारनामा: एक महिला के दोनों बाजूओँ में लगा दिया कोविड का टीका
First Bihar
3 मिनट

DESK : कोरोना के टीकाकरण के दौरान नर्सों के तरह-तरह के कारनामे सामने आते रहते हैं. लेकिन अब जो कारनामा सामने आया है वह अलग ही है. कोविड के टीकाकरण के दौरान नर्सिंग स्टाफ गप्प लडाने में इस कदर मशगूल थे के एक ही महिला के दोनों बांह पर टीका लगा दिया. एक साथ दो टीका पड़ने के बाद बेचैनी में महिला बेहोश हो गयी.


पंजाब में हुआ मामला
ममला पंजाब के पठानकोट जिले का है. पठानकोट गांव के बधानी गांव के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में सरकार द्वारा कोविड वैक्सीनेशन का कैंप लगाया गया है. वहां एक महिला टीका लेने पहुंची. टीका देने के दौरान नर्सिंग स्टाफ गप्प लडाने में मशगुल थे. इसी दौरान एक नर्स ने उसकी दाईं बाजू में टीका लगा दिया. उसी दौरान दूसरी नर्स ने बाईं बाह में टीका लगा दिया. टीका देने के लिए मौजूद नर्सों को पता ही नहीं चला कि उन्होंने क्या कर दिया. 


महिला की तबीय़त बिगड़ी 
ये वाकया 35 साल की महिला शिखा के साथ हुआ. शिखा के पति अश्विनी कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिलाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर ले गये थे. लेकिन वहां नर्सिंग स्टाफ ने शिखा के दाईं बाजू में कोविशील्ड का टीका लगा दिया. तभी दूसरी नर्स ने आकर बाईं बाजू में टीका लगा दिया. दो टीका लगने के बाद शिखा की तबीयत बिगड़ गयी. शिखा को पहले घबराहट हुई औऱ फिर वे बेसुध हो गयी. शिखा की तबीयत बिगड़ने के बाद वहां मौजूद मेडिकल कर्मियों में अफरातफरी मच गयी. मेडिकल कर्मियों ने उसे अपनी निगरानी में ले लिया. तीन घंटे बाद शिखा को होश आया तो उसे घर भेजा गया. 


उधर पंजाब में कोविड वैक्सीनेशन के नोडल पदाधिकारी डॉ राजेश भास्कर ने कहा कि दो बार वैक्सीन लगने से लापरवाही उजागर हुई है. लेकिन इससे किसी व्यक्ति के जीवन पर खतरा नहीं होगा. महिला को निगरानी में रखा गया है.