ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

गैंगस्टर विकास दुबे ने की थी लव मैरिज, दोस्त की बहन को देखते ही हो गया था प्यार

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे की कई कहानी सामने आ रही है. इस खतरनाक गैंगस्टर की लव स्टोरी भी अब सामने आई है. जब विकास ने अपने दोस्त की बहन को देखा था तो उसको देखती ही प्यार हो गया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे की कई कहानी सामने आ रही है. इस खतरनाक गैंगस्टर की लव स्टोरी भी अब सामने आई है. जब विकास ने अपने दोस्त की बहन को देखा था तो उसको देखती ही प्यार हो गया था. जिसके बाद उसने दोस्त की बहन के साथ लव मैरिज कर लिया. फिलहाल विकास की पत्नी भी फरार चल रही है. 

25 साल पहले की थी शादी

विकास दुबे ने दोस्त राजू खुल्लर की बहन ऋचा श्रीवास्तव से 25 साल पहले शादी किया था. उस दौरान विकास का आंतक कम था. विकास के दो बेटे हैं. एक छोटा बेटा मां के साथ फरार चल रहा है. 

एक बेटा विदेश में कर रहा एमबीबीएस

विकास दुबे का बड़ा बेटा विदेश में रहता है. उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह एमबीबीएस कर रहा है. विकास भले ही क्राइम की दुनिया में वर्चस्व रखता हो, लेकिन अपने बेटों को वह पढ़ाई पर अधिक फोकस करता था. अपने बेटों को शुरू से ही अलग रखकर शिक्षा दी है. विकास की पत्नी और छोटा बेटा लखनऊ में रहता है. जबकि विकास अपने अधिकांश वक्त कानपुर के बिकरू गांव में ही रहता है. बता दें कि छापेमारी के दौरान भी बिकरू गांव में ही विकास था. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी की थी. लेकिन विकास ने अपने गुर्गों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जिसमें एक डीएसपी समेत आठ जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद से विकास फरार चल रहा है. 

टैग्स