ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

गलवान घाटी में घुसपैठ पर मोदी सरकार ने झूठ बोला, कांग्रेस ने 5 सवालों के साथ लगाए आरोप

DELHI : गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गलवान घाटी में घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार ने झूठ बोला और

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गलवान घाटी में घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार ने झूठ बोला और लोगों से जानकारी छिपाई.  कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार हकीकत नहीं बता रही है.


इतना ही नहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए 5 सवाल पूछे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि गलवान घाटी पर मोदी सरकार हकीकत बयां नहीं कर रही है.  मीडिया के जरिए लगातार भ्रम का जाल फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चीनी सेना की घुसपैठ पर सरकार को अब कम से कम अब स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए.


कांग्रेस ने मोदी सरकार से जो 5 सवाल पूछे हैं वह इस तरह हैं -


1. 19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि 'न तो हमारी सीमा में कोई घुसा है, न ही कोई घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है.'


2. 26 जून की शाम को ही चीन में भारत के राजदूत ने भारत की न्यूज एजेंसी को कहा कि भारत उम्मीद करता है कि ‘चीन अपनी जिम्मेदारी समझकर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में पीछे हट जाएगा.'


3. 17 जून को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिखित तौर से स्वीकार किया कि चीन ने ‘गलवान घाटी’ में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पार भारत की तरफ निर्माण किया है.


4. 20 जून और 25 जून को विदेश मंत्रालय ने अपने बयानों में स्वीकार किया कि चीन ने मई और जून में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है.


5. 17 और 18 जुलाई के दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद 17 जुलाई को भारत-चीन की परस्पर वार्ता पर ट्वीट किया और कहा कि 'जो कुछ भी अब तक बातचीत की प्रगति हुई है, उससे मामला हल होना चाहिए. कहां तक हल होगा, इसकी गारंटी नहीं दे सकता.'

टैग्स