ब्रेकिंग
Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...

जी20 समिट 2023: अफ्रीकी यूनियन बना G20 का सदस्य, आतंकवाद और इकोनॉमी पर PM मोदी ने कही ये बातें

DELHI: दिल्ली में जी20 समिट का शनिवार से शुभारंभ हो गया। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी के संबोधन के साथ हुआ। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप

जी20 समिट 2023: अफ्रीकी यूनियन बना G20 का सदस्य, आतंकवाद और इकोनॉमी पर PM मोदी ने कही ये बातें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली में जी20 समिट का शनिवार से शुभारंभ हो गया। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी के संबोधन के साथ हुआ। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में मौत के शिकार हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा विश्व मोरक्कों के साथ खड़ा है।


पीएम मोदी ने G20 समिट में मौजूद दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लगभग ढ़ाई हजार साल पुराना एक स्तंभ लगा हुआ है जिस पर प्राकृत भाषा में लिखा हुआ है कि हेवं लोकश:हित मुखेति, अथ: इयं नातेशु हेवं अर्थात मानवता का हित और उसका कल्याण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि ढाई हजार साल पहले भारत की इसी भूमि से यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला समय है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड 19 के बाद विश्व में बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। युद्ध ने ट्रस्ट डेफिसिट को और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो आपसी अविश्वास के तौर पर आए संकट को भी हरा सकते हैं। हम सब मिलकर ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट को एक विश्वास और एक भरोसे में बदलें। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास का मंत्र हम सब के लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। इस दौरान पीएम मोदी ने अफ्रीकी यूनियन के G20 का सदस्य बनने की घोषणा की।