ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर गिरफ्तार, 1 हफ्ते पहले ही हुए थे रिहा

DESK : यूपी में अखिलेश यादव के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्राजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले दिनों रेप मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए गायत्री प्रजापति को शुक्

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर गिरफ्तार, 1 हफ्ते पहले ही हुए थे रिहा
Anamika
2 मिनट

DESK : यूपी में अखिलेश यादव के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्राजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले दिनों रेप मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए गायत्री प्रजापति को शुक्रवार रात फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

 लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के मामले में प्रजापति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल गायत्री प्रसाद प्रजापति को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि शुक्रवार को ही गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई थी. उनपर यह एफआईआर रेप का आरोर लगाने वाली महिला के पूर्व वकील  दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने करवाई थी. एफआईआर में पीड़ित महिला को भी आरोपी बनाया गया है. त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने के लिए रेप पीड़िता और आरोपी गायत्री प्रजापति के बीच करोड़ों का लेनदेन हुआ.