ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

शख्स ने 15 से अधिक बच्चों को बनाया बंधक, छुड़ाने के लिए ATS की टीम रवाना, पुलिस और ग्रामीण को मारी गोली

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के फर्रुखाबाद से आ रही है. यहां पर एक शख्स ने 15 से अधिक बच्चों को बंधक बना लिया है. जब पुलिस ने निकालने की कोशिश की तो पुलिस पर फायरिंग करने ल

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK:  इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के फर्रुखाबाद से आ रही है. यहां पर एक शख्स ने 15 से अधिक बच्चों को बंधक बना लिया है. जब पुलिस ने निकालने की कोशिश की तो पुलिस पर फायरिंग करने लगा. उसने एक ग्रामीण और पुलिस को गोली मारकर घायल कर दिया है. 

शख्स ने 15 से अधिक बच्चों को बनाया बंधक, छुड़ाने के लिए ATS की टीम रवाना, पुलिस और ग्रामीण को मारी गोली

छुड़ाने के लिए बुलाया गया एटीएस

बच्चों को छुड़ाने के लिए एटीएस की टीम को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि जिसने बंधक बनाया है वह शराबी हैं. उसने बच्चों को जन्मदिन पार्टी के बहाने ही गांव के बच्चों को अपने घर बुलाया था. लेकिन उसकी मंशा क्या है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका हैं.

समझाने गए दो लोगों को मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने बच्चों को बंधक बनाया वह अपराधिक किस्म का है. जब उसके दोस्त ने समझाने की कोशिश की तो उसको गोली मार दिया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी हुई है. दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना फार्रूखाबाद से 40 किमी दूर की है. घटनास्थल पर डीएम समेत कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

चारों तरफ से पुलिस ने घर को घेरा

जिस घर में शख्स ने बच्चों को बंधक बनाया है उस घर को पुलिस ने घेर लिया है. घर के चारों तरफ से पुलिस को तैनात किया गया है. लोग उससे बच्चों को छोड़ने की अपील कर रहे हैं. लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि वह शराबी है एक केस में वह जेल भी जा चुका है. जिसके कारण वह तनाव में रहता है. फिलहाल बच्चों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. 

योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की घटना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. बैठक में प्रमुख शासन सचिव , प्रधान सचिव, डीजीपी, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मौजूद थे. सीएम ने डीएम और एसपी से भी मामले पर बात की.