ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

फर्रुखाबाद एक्सप्रेस में लगी आग, स्लीपर कोच से धुआं निकलते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

DESK: उत्तर प्रदेश के कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गयी। गुरुवार की शा

फर्रुखाबाद एक्सप्रेस में लगी आग, स्लीपर कोच से धुआं निकलते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गयी। गुरुवार की शाम में ट्रेन के स्लीपर बोगी से अचानक धुआं निकलने लगी। जिसके बाद कोच में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


बोगी में सवार यात्रियों ने किसी तरह चेन पुलिंग की और ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन के रुकते ही कई यात्री ट्रेन से नीचे कूदने गये। बताया जाता है कि फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 3 बजे कानपुर से प्रस्थान की थी। जिसके बाद बिल्हौर स्टेशन पहुंचने से पहली स्लीपर कोच में लगे बैटरी के बॉक्स से अचानक धुआं निकलने लगा। 


धुआं निकलने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद ट्रेन में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया और इस तरह बड़ी घटना होने से बचाया जा सका। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन बिल्हौर आउटर पर खड़ी रही। ब्रेक को ठीक करने के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।    


टैग्स