ब्रेकिंग
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीबिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत‘बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो BJP-NDA कहीं नहीं टिकेंगे’, विधान परिषद उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव गदगद शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोपबिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसलादिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीबिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत‘बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो BJP-NDA कहीं नहीं टिकेंगे’, विधान परिषद उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव गदगद शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोपबिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर महिला से दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य पीड़िताओं की भी जांच जारी है।

महाराष्ट्र न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: खुद को भगवान बता महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप ऋषिकेश वैध पर लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


महाराष्ट्र में खुद को भगवान बताकर महिलाओं के शोषण का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पालघर जिले के 40 वर्षीय ऋषिकेश वैद्य को पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।


मामले की शुरुआत वर्ष 2023 में फेसबुक पर हुई दोस्ती से हुई। दिसंबर 2023 में आरोपी पुणे पहुंचा और खुद को ‘महादेव’ बताकर पीड़िता को धोखे में लिया। वह उसे ‘पार्वती’ कहकर उसकी धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाता रहा और उसके साथ विश्वासघात किया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका यौन शोषण किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया। पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में उसने दुष्कर्म किया, जबकि मई 2024 में वसई के एक होटल में दोबारा शोषण की कोशिश की गई। पीड़िता, जो पुणे की 34 वर्षीय महिला है, लंबे समय तक डर और ब्लैकमेल के कारण चुप रही। आरोपी पालघर में एक सामाजिक संगठन चलाता था और उसी के जरिए इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देता था।


पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है। वह खुद को दिव्य शक्तियों वाला बताकर महिलाओं को भ्रमित करता और उनका शोषण करता था। नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू भगवान अशोक खरात के मामले के बाद पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने का साहस मिला। बुधवार को माणिकपुर पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई,



टैग्स

संबंधित खबरें