ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 1 की मौत, रेस्क्यू जारी

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फैक्ट्री में अचानक धमाका होने से आग लग गई है. इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है. वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. म

फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 1 की मौत, रेस्क्यू जारी
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फैक्ट्री में अचानक धमाका होने से आग लग गई है. इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है. वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. फिलहाल अभी भी कई लोगों के फैक्ट्री के अन्दर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. 


घटना महाराष्ट्र के बोइसर स्थित जखारिया फैब्रिक फैक्ट्री की है. मिली जानकारी के अनुसार, अचानक से तेज धमाका हुआ जिसके बाद फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग को दी. 


सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिस वाले मौके पर पहुंचे. आनन फानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. इस हादसे में अबतक एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. अभी फैक्ट्री के अन्दर कई अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.