ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में पांच लोग घायल

DESK: देश में एक के बाद एक लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। ताजा घटना तेलंगाना से सामने आई है, जहां एक एक्सप्रेस ट्रे की तीन बोगिया पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद रेल यात्रियों में अफरा

एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में पांच लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में एक के बाद एक लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। ताजा घटना तेलंगाना से सामने आई है, जहां एक एक्सप्रेस ट्रे की तीन बोगिया पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घटना नामपल्ली रेलवे स्टेशन की है।


बताया जा रहा है कि हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर बेपटरी हो गए। इस हादसे में बोगियों की गेट पर खड़े पांच लोग घायल हो गए। सुबह करीब 9 बजे हुए इस हादसे के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के बड़े अधिकारी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। सभी घायलों को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलकर्मियों के मुताबिक ट्रेन प्लेटफार्म से टकरा गई जिसके बाद यह हादसा हुआ हालांकि रेल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। गनीमत की बात रही कि बड़ा हादसा होते होते चल गया।