ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

EPFO की नई WhatsApp सेवा से PF जानकारी होगी आसान, सिर्फ Hello भेजकर जानिए बैलेंस और क्लेम स्टेटस

EPFO WhatsApp Service: EPFO जल्द ही WhatsApp पर नई सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स सिर्फ Hello भेजकर PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और लेटेस्ट ट्रांजैक्शन की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस नई सर्विस से PF चेक...

EPFO की नई WhatsApp सेवा से PF जानकारी होगी आसान, सिर्फ Hello भेजकर जानिए बैलेंस और क्लेम स्टेटस
Ramakant kumar
3 मिनट

EPFO WhatsApp Service: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO जल्द एक बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई सुविधा के बाद PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और पिछले लेनदेन की जानकारी देखने के लिए अब न तो वेबसाइट पर लॉगिन करना पड़ेगा और न ही किसी ऐप में बार-बार जाने की जरूरत होगी।


रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO जल्द एक WhatsApp आधारित सेवा शुरू कर सकता है, जिसके जरिए यूजर्स सिर्फ “Hello” मैसेज भेजकर अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा पूरी तरह से ऑटोमेटेड चैट सिस्टम पर आधारित होगी, जिससे यूजर्स को तुरंत जवाब मिल सकेगा।


अभी तक PF से जुड़ी जानकारी पाने के लिए UAN पोर्टल, उमंग ऐप या EPFO की वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसमें लॉगिन प्रक्रिया और ओटीपी जैसी कई स्टेप्स होते हैं। लेकिन नई WhatsApp सुविधा आने के बाद यह पूरा काम कुछ ही सेकेंड में आसान तरीके से किया जा सकेगा।


सूत्रों के अनुसार यूजर को EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर सिर्फ “Hello” भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट की तरफ से कुछ विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें बैलेंस चेक, क्लेम स्टेटस और पिछले पांच लेनदेन की जानकारी शामिल होगी। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेगा।


इस नई सुविधा से PF बैलेंस चेक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही यह भी देखा जा सकेगा कि खाते में कब पैसा जमा हुआ, कितनी निकासी हुई और मौजूदा बैलेंस कितना है। अभी तक इसके लिए SMS, मिस्ड कॉल या ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन WhatsApp सेवा आने के बाद यह प्रक्रिया और सरल हो जाएगी।


सबसे बड़ा फायदा क्लेम स्टेटस को लेकर मिलेगा। अक्सर लोग PF निकालने के बाद यह जानने के लिए बार-बार वेबसाइट चेक करते हैं कि उनका क्लेम किस स्थिति में है। नई सुविधा में यह जानकारी सीधे WhatsApp पर मिल जाएगी कि क्लेम प्रोसेस में है, अप्रूव हो चुका है या भुगतान हो गया है।


सरकार EPFO 3.0 के तहत लगातार डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने पर काम कर रही है और यह कदम उसी दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। चूंकि WhatsApp लगभग हर स्मार्टफोन यूजर के पास मौजूद है, इसलिए यह सुविधा लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।