ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

इलेक्शन कमीशन की बैठक आज, हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान

DESK : इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर आज सुबह 11 बजे चुनाव आयोग बैठक होगी. इस बैठक में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्

इलेक्शन कमीशन की बैठक आज, हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर आज सुबह 11 बजे चुनाव आयोग बैठक होगी. इस बैठक में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्त और सभी डिप्टी चुनाव आयुक्त मौजूद रहेंगे. 


इससे पहले भी चुनाव आयोग ने बैठक की थी जिसमें कहा था कि सभी पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारियों से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है. सभी दल चुनाव कराने को लेकर तैयार हैं. बता दें कि कोरोना वायरस से संबंधित जुड़े मामलों पर भी चुनाव आयुक्त ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. आयोग इस बार कोरोना गाइडलाइंस को और सख्त कर सकता है. 


कहा जा रहा है कि यूपी में 6 से 8 चरणों में चुनाव करवाया जा सकता है. वहीं पंजाब में चुनाव तीन चरण में हो सकते हैं. वहीं मणिपुर में दो और गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान करवाए जा सकते हैं. 


बता दें कि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग में पांचों चुनावी राज्यों में कोविड संक्रमण और टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर इनपुट इकट्ठा किए गए थे. अब उस मीटिंग के बाद ही कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने सबकुछ तय कर लिया है और किसी भी वक्त चुनावी तारीखों का ऐलान संभव है.

टैग्स