ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

193 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजेगी केन्द्र सरकार, अटारी-वाघा बार्डर से होगी वापसी

DELHI : केन्द्र सरकार लॉकडाउन के बीच देश में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजेगी। कोविड -19 लॉकडाउन के कारण भारत के 10 राज्यों में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : केन्द्र सरकार लॉकडाउन के बीच देश में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजेगी। कोविड -19 लॉकडाउन के कारण भारत के 10 राज्यों में  फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा क्रॉसिंग से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है।


पाकिस्तानी नागरिकों को मंगलवार 5 मई की सुबह अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा गया है। यहां उनकी वापसी की औपचारिकता आव्रजन और सीमा चौकी पर शुरू होगी।पाकिस्तान हाईकमीशन ने भारत से देश के विभिन्न हिस्सों से अपने नागरिकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने में मदद करने का अनुरोध किया था। कोरोना लॉकडाउन के बीच देश से बाहर भेजे जाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का यह दूसरा बड़ा समूह है।


अप्रैल में पाकिस्तान लौटने वाला अंतिम समूह बहुत छोटा था और इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से निकले लोग शामिल थे। मंगलवार को लोगों को भेजे जाने वाली इस एक्सरसाइज में 10 राज्यों के 25 जिलों में रहने वाले 193 लोग शामिल हैं।