ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग जारी, जून महीने के लिए बुकिंग ले रही हैं एयरलाइन कंपनियां

DELHI : 31 मई तक चल रहे लॉक डाउन के चौथे चरण में भले ही घरेलू उड़ानों को बंद रखा गया हो लेकिन एयरलाइन कंपनियों ने टिकटों की बुकिंग जारी रखी है. जून महीने के लिए एयरलाइन कंपनियां लग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : 31 मई तक चल रहे लॉक डाउन के चौथे चरण में भले ही घरेलू उड़ानों को बंद रखा गया हो लेकिन एयरलाइन कंपनियों ने टिकटों की बुकिंग जारी रखी है. जून महीने के लिए एयरलाइन कंपनियां लगातार घरेलू उड़ानों की टिकट बुकिंग कर रही हैं.

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच 25 मार्च से देश में डोमेस्टिक फ्लाइट की उड़ान बंद कर दी गई थी. साथ ही साथ सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी बंद है. लेकिन 31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के बाद की तारीख को की टिकट बुकिंग एयरलाइन कंपनियां कर रही हैं. हालांकि इस संबंध में सरकार ने अब तक कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं. लेकिन इंडिगो विस्तारा और स्पाइस जेट जैसी कंपनियां लगातार जून महीने के लिए टिकट बुकिंग ले रही हैं.



 यह कंपनियां टिकटों की बुकिंग भले ही कर ले. लेकिन डोमेस्टिक उड़ाने केंद्र सरकार के निर्देश के बाद ही शुरू होना है. ऐसे में बुकिंग के बावजूद कंपनियों को केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार करना होगा. हालांकि भारतीय हवाई यात्री एसोसिएशन ने एयरलाइन कंपनियों के इस रवैए की आलोचना की है. एपीए आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर रेड्डी ने एयरलाइन कंपनियों की आलोचना करते हुए कहा है कि गो एयर जैसी कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट की बुकिंग या सोचकर शुरू कर दी है कि 1 जून से उड़ाने शुरू हो जाएंगी. एसोसिएशन ने यात्रियों से कहा है कि वह बिना केंद्र की तरफ से गाइडलाइन आए टिकटों की बुकिंग ना कराएं वरना एयरलाइंस कंपनियां टिकट बुकिंग के पैसे अपने उधार खाते में डाल देंगे.

टैग्स