ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

डॉक्टर ने किया सुसाइड, पता चलते ही पत्नी ने 2 बेटियों के साथ वाटर टैंक में लगाई छलांग, एक बेटी की जान बची

DESK : दिल को दहला देने वाला एक दर्दनाक मामला हरियाणा के रोहतक से सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. जैसे ही इस बात का पता डॉक्टर की पत्नी को चला वह दो बेटियों को

डॉक्टर ने किया सुसाइड, पता चलते ही पत्नी ने 2 बेटियों के साथ वाटर टैंक में लगाई छलांग, एक बेटी की जान बची
Anamika
2 मिनट

DESK : दिल को दहला देने वाला एक दर्दनाक मामला हरियाणा के रोहतक से सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. जैसे ही इस बात का पता  डॉक्टर की पत्नी को चला  वह दो बेटियों को लेकर वाटर टैंक में कूद गई. जिसमें पत्नी और छोटी बच्ची की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी बच गई है.

 बताया जाता है कि डॉ प्रमोद सहारण रोहतक की हेल्थ यूनिवर्सिटी के नर्सिंग कॉलेज में प्रोफेसर थे. बुधवार की शाम 6  बजे कण्हेली गांव के पास उन्होंने जहर खा लिया. शव उनकी कार से बरामद हुई है, जबकि उनके पास से जहर के पांच पाउच भी मिले हैं. डॉक्टर ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने भगवान को मौत का जिम्मेदार बताया है.

डॉक्टर प्रमोद सहारण ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जिंदगी की भागदौड़ से तंग आ गए हैं। भगवान ही उनकी मौत का जिम्मेदार है। किसी दूसरे को पुलिस कसूरवार न ठहराए' 

डॉक्टर प्रमोद मूलरूप से राजस्थान के राजगढ़ जिले के रहने वाले थे।.उनकी शादी चरखीदादरी की मीनाक्षी सांगवान से  हुई थी और मीनाक्षी भी  सरकारी स्कूल में बायोलॉजी की लेक्चरर थी. अपने पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी मीनाक्षी दो बेटियों को स्कूटी पर बैठाकर घर से चली गई और सोनीपत रोड स्थित सेक्टर-2 के वाटर टैंक में दोनों बच्चों  के साथ छलांग लगा दी. छोटी बेटी और मीनाक्षी की डूबने से मौत हो गई, वहीं बड़ी बेटी तैर कर बाहर निकल गई . मिनाक्षी और उसकी बेटी का शव   गुरुवार सुबह वाटर टैंक से निकाला गया. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है.