ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

दिल्ली : जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात, आज सुबह का अपडेट जानिए

DELHI : हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान जो हमला हुआ उसके बाद जहांगीर पुरी में जबरदस्त उपद्रव देखने को मिली थी. दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम ह

दिल्ली : जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात, आज सुबह का अपडेट जानिए
First Bihar
3 मिनट

DELHI : हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान जो हमला हुआ उसके बाद जहांगीर पुरी में जबरदस्त उपद्रव देखने को मिली थी. दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम हुई हिंसा के बाद पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी. रात भर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर कैंप करते रहे. लेकिन आज सुबह भी जहांगीरपुरी में तनाव को महसूस किया जा सकता है. हालांकि हालात काबू में है. 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लिया है. जो लोग इस हिंसा में शामिल हैं इसके लिए जांच भी शुरू कर दी गई है. हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 15 लोगों को हिरासत में लिया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक हालात पर काबू पा लिया गया है. लोगों से फेक न्यूज़ से सावधान रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ये एक पारंपरिक जुलूस था और पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन कुशल सिनेमा हॉल के पास शोभा यात्रा के पहुंचते ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. हिंसा को रोकने की कोशिश में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए.शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी की बात सामने आई है.  


दिल्ली में शनिवार को हुई हिंसा के बाद एक तरफ जहां हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है. सभी इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है. वहीं यूपी से लगने वाली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. यूपी सरकार ने भी दिल्ली से जुड़ने वाली सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है. यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक दिल्ली की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है. पुलिस को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर एक्शन लेने और अफवाह फैलाने वालों माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.