ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

धू-धू कर जली बारातियों से भरी बस, अबतक 6 लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आ रही है, जहां बारातियों से भरी बस में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए। शहर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास बाराती मिनी बस में 11 हजार वोल

धू-धू कर जली बारातियों से भरी बस, अबतक 6 लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आ रही है, जहां बारातियों से भरी बस में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए। शहर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास बाराती मिनी बस में 11 हजार वोल्ट के बिजली के हाईटेंशन तार से सट गई।


पूरे बस में करंट दौड़ गई और देखते ही देखते बीच सड़क पर पूरी बस धू-धूकर जलने लगी। आग लगने के बाद बस पर सवार बारातियों में अफरा तफरी मच गई। हादसे में बस पर सवार 6 लोगों के जिंदा जलने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अभी मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस में 20 लोग से अधिक सवार थे।