ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

CM की कुर्सी जाते ही देवेंद्र फडणवीस की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन, पढ़िये पूरा मामला

NAGPUR: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद से हटते ही देवेंद्र फडणवीस अब मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. सीएम पद से हटते ही देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट की तरफ से एक समन जारी किय

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NAGPUR: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद से हटते ही देवेंद्र फडणवीस अब मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. सीएम पद से हटते ही देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट की तरफ से एक समन जारी किया गया है. फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है. वकील सतीश उके का आरोप है कि फडणवीस ने अपने हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाई है.


कोर्ट की तरफ से फडणवीस को ऐसे वक्त में ये समन जारी किया गया है जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है. आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर से विधायक हैं. 


इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को राहत मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फडणवीस के खिलाफ समन जारी किया है. मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 125 'ए' के तहत देवेंद्र फडणवीस को नोटिस जारी किया गया है. ख़बरों के मुताबिक फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मुकदमे साल 1996 और 1998 में दर्ज हुए थे. हालांकि दोनों ही मामलों में आरोप तय नहीं हुए हैं.


टैग्स