ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

देवर पर आ गया था भाभी का दिल, पति को शराब पिलाने के बाद कर दिया बड़ा कांड

DESK: देवर के प्यार में पागल एक महिला ने सारी मर्यादा को तार-तार कर दिया। देवर को दिल दे बैठी महिला ने प्यार में रोड़ा बन रहे अपने ही पति के मौत की खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी पत्न

देवर पर आ गया था भाभी का दिल, पति को शराब पिलाने के बाद कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: देवर के प्यार में पागल एक महिला ने सारी मर्यादा को तार-तार कर दिया। देवर को दिल दे बैठी महिला ने प्यार में रोड़ा बन रहे अपने ही पति के मौत की खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी पत्नी पति को पहले धोखे से छत पर लेकर गई और उसे शराब पिला दिया। जब पति नशे में धुत्त हो गया तो देवर के साथ उठाकर उसे खेत में ले गई और ईंटों से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जबतक पति सांसे थम नहीं गई महिला उसके ऊपर वार करती रही। घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की है।


दरअसल, बिछवां थाना क्षेत्र के नगला पृथ्वी गांव की एक शादीशुदा महिला को चचेरे देवर से ऐसा प्यार हुआ कि एक दूसरे को पाने के चक्कर में दोनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नगला पृथ्वी गांव  निवासी ब्रजेश कुमार की पत्नी रेणू का अपने चचेरे देवर मोहित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी तरह से इस बात की भनक रेणू के पति ब्रजेश को लग गई। ब्रजेश ने इस बात को लेकर रेणू को खूब भला बुरा कहा और हिदायत दी कि वह सीधे रास्ते पर आ जाए।


पति की यह बात रेणू को नागवार गुजरी और उसने अपने आशिक देवर के साथ मिलकर ब्रजेश की हत्या की साजिश रच दी। 26 जनवरी की रात जब परिवार के लोग सो गए तो रेणू पति ब्रजेश को धोखे से छत पर लेकर गई और उसे जीभर शराब पिलाया। जब ब्रजेश पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त हो गया तो चचेरे देवर मोहित को बुलाया और दोनों उसे उठाकर सरसो के खेत में ले गए। जहां आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने ईंट से कूचकर ब्रजेश की जान ले ली।


ब्रजेश के लापता होने के बाद परिजन संभावित जगहों पर उसे तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कही पता नहीं चल रहा था। दो दिन बाद सरसो के खेत से ब्रजेश का शव बरामद हुआ। एसपी के निर्देश पर बिछवां पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

टैग्स