ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

देश में तेजी के साथ बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 90 फीसदी से ज्यादा आया उछाल

PATNA : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बाद अब चौथी लहर की आशंका तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। देश के अंदर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है। 24 घ

देश में तेजी के साथ बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 90 फीसदी से ज्यादा आया उछाल
Editor
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बाद अब चौथी लहर की आशंका तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। देश के अंदर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है। 24 घंटे के अंदर 2183 नए केस सामने आए हैं। संक्रमण के मामलों में 90 फ़ीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। 24 घंटे के अंदर देश में 214 लोगों की मौत हुई है जबकि 1985 मरीज ठीक हुए हैं। 


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट .83 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। देश के अंदर फिलहाल 11542 एक्टिव के मौजूद हैं। इसके पहले रविवार को जो आंकड़े सामने आए थे उसमें 24 घंटे के अंदर एक 1150 में केस की पुष्टि हुई थी लेकिन अब यह संख्या लगभग दोगुनी सामने आई है। 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के केस हाल में बढ़े हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकारों ने अभी से ही एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि चौथी लहर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बिहार में स्वास्थ्य विभाग को चौथी लहर की आशंका देखते हुए तैयार रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। वैक्सीनेशन का अभियान लगातार चल रहा है और टेस्टिंग पर भी फोकस से जारी है।

टैग्स