ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

दिल्ली वालों को केजरीवाल सरकार का फ्री WI FI गिफ्ट, हर महीने मिलेगा 15 GB डाटा

DELHI: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को एक और फ्री गिफ्ट दिया है। महिलाओं के बस में यात्रा फ्री के बाद केजरीवाल सरकार ने अब दिल्ली में फ्री वाई फाई देने का एलान कर

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को एक और फ्री गिफ्ट दिया है। महिलाओं के बस में यात्रा फ्री के बाद केजरीवाल सरकार ने अब दिल्ली में फ्री वाई फाई देने का एलान कर दिया है। दिल्लीवालों को 16 दिसंबर से फ्री वाई फाई मिलेगा। बड़ी बात यह है कि एक यूज़र को हर महीने 15 जीबी डेटा मिलेगा।

सीएम  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि दिल्लीवालों को फ्री वाई फाई हॉट स्पॉट के जरिए मिलेगा। दिल्ली में इसके लिए 11 हजार हॉट स्पॉट इंस्टॉल किए जाएंगे।सीएम केजरीवाल ने कहा, कि फ्री वाई फाई देने से हमारी सरकार की तरफ से किए गए सभी वादे पूरे हो गए हैं। ये पहली सरकार है जिसने जनता से किए अपने सभी वादों को पूरा किया है। फ्री वाई फाई से छात्रों और हेल्थ क्षेत्र को बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, कि इससे हर क्षेत्र को फायदा मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया, कि दिल्ली में 11 हजार हॉट स्पॉट्स लगाए जा रहे हैं। बस स्टैंड्स के ऊपर चार हजार हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। वहीं 7 हजार हॉट स्पॉट्स मार्किट में लगाए जाएंगे। इनमें से हर विधानसभा क्षेत्र में 100 हॉट स्पॉट्स लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि  पहले 100 हॉट स्पॉट्स का उद्घाटन 16 दिसंबर को कर दिया जाएगा।