ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट रात 9 बजे से बंद करने का प्रस्ताव DMRC को भेजा गया है।

Delhi Protest
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को भेजा है।



प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों और विपक्षी दलों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।



दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव के मुताबिक, 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार रात 9 बजे से बंद किए जा सकते हैं। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर तक या स्थिति सामान्य होने तक लागू रखने का प्रस्ताव है। हालांकि, इस संबंध में DMRC की आधिकारिक पुष्टि और अंतिम निर्देशों का इंतजार है।



प्रस्ताव के अनुसार, स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहने की स्थिति में भी यात्रियों को मेट्रो की इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रह सकती है। यात्रियों को मेट्रो सेवाओं की वास्तविक स्थिति के लिए DMRC की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखनी चाहिए।



यदि 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाते हैं, तो इसका असर आम यात्रियों के साथ-साथ दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और आसपास के बाजारों पर भी पड़ सकता है। खासकर उन इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना मेट्रो से काम पर जाते हैं या खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।



फिलहाल, मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने को लेकर दिल्ली पुलिस का प्रस्ताव सामने आया है। अंतिम व्यवस्था DMRC की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित निर्देशों के बाद ही स्पष्ट होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता