Delhi Patna Bullet Train Update: दिल्ली-वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आई है हुई है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने करीब 865 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेल मंत्रालय को सौंप दी है. डीपीआर सौंपे जाने के बाद अब परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
परियोजना को गति देने के लिए NHSRCL ने वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, इसके लिए 7 सितंबर 2026 को दो अधिसूचनाएं जारी की गई हैं. इनके माध्यम से भारतीय रेलवे के पात्र वरिष्ठ अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं.
अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के जरिए नियुक्ति की जाएगी. योजना के तहत तीन ओएसडी और तीन एजीएम स्तर के अधिकारियों को परियोजना से जुड़े काम की जिम्मेदारी दी जाएगी. इन अधिकारियों की नियुक्ति 30 दिनों के भीतर किए जाने की प्रक्रिया है.
दिल्ली से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित है हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली-वाराणसी मार्ग से आगे पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाने वाला है. इस परियोजना में बिहार की राजधानी पटना भी शामिल है. कॉरिडोर से जुड़े कामकाज के लिए अधिकारियों की तैनाती दिल्ली, वाराणसी, पटना, नोएडा-नई दिल्ली, आगरा और लखनऊ में की जाएगी.
इन अधिकारियों की जिम्मेदारी परियोजना से जुड़े संचालन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी की होगी. डीपीआर तैयार होकर रेल मंत्रालय को सौंपे जाने के बाद अब परियोजना से जुड़े अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है.
7 सितंबर को जारी हुईं दो अधिसूचनाएं
रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि NHSRCL ने वरिष्ठ टेक्नोक्रेट्स की नियुक्ति के लिए 7 सितंबर को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं. इनके तहत प्रतिनियुक्ति पर तीन ओएसडी और तीन एजीएम स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है.
अधिकारियों की तैनाती अलग-अलग प्रमुख शहरों में की जाएगी, जहां से प्रस्तावित कॉरिडोर से जुड़े काम को आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट रेल मंत्रालय के पास पहुंच चुकी है और अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.





