ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

आप विधायक को हुआ कोरोना, केजरीवाल ने की जल्द ठीक होने की कामना

DELHI: आम आदमी पार्टी की एक और विधायक को कोरोना संक्रमण हो गया है. आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने खुद को घर पर ही क्वॉरेंटाइन कर लिया है और प्रोटोकॉल का पा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: आम आदमी पार्टी की एक और विधायक को कोरोना संक्रमण हो गया है. आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने खुद को घर पर ही क्वॉरेंटाइन कर लिया है और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं. मंगलवार को आतिशी को सर्दी और खांसी हुई थी. जिसके बाद कोरोना का टेस्ट कराया गया था. जिसकी रिपोर्ट आज आई.

सीएम केजरीवाल बोले-जल्द हो जाएंगी ठीक

आतिशी के कोरोना पॉजिटिव होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. सीएम ने कहा कि ’’कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है. मुझे उम्मीद है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी.’’

स्वास्थ्य मंत्री की भी तबीयत खराब

मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उनको राजीव गांधी सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी. जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया था, लेकिन राहत की बात रही कि रिपोर्ट निगेटिव आई. बता दें कि दिल्ली में कुल 44668 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमे से 16500 ठीक हो गए है. फिलहाल 26361 एक्टिव केस हैं. दिल्ली में कोरोना से अब तक 1837 लोगों की मौत हो चुकी है. 


टैग्स