ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

दिल्ली में संघ की अहम बैठक, अयोध्या पर आने वाले फैसले पर बन रही रणनीति

DELHI : अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली में अहम बैठक चल रही है। संघ की इस बैठक में इस बात पर रणनीति बनाई जा रही है कि सुप्रीम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली में अहम बैठक चल रही है। संघ की इस बैठक में इस बात पर रणनीति बनाई जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आरएसएस क्या करेगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत के नेतृत्व में दिल्ली में संघ की बैठक चल रही है। इस बैठक में भैयाजी जोशी संगठन के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार सहित संघ के तमाम आप बड़े प्रचारक मौजूद हैं। 30 अक्टूबर से शुरू हुई यह बैठक 5 नवंबर तक चलेगी। पहले इस बैठक को हरिद्वार में बुलाया गया था लेकिन बाद में इसे दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया। 

बैठक के पहले दिन ही संघ ने अयोध्या विवाद पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एक वक्तव्य जारी किया था जिसमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए। अयोध्या विवाद पर फैसला जो भी आए देशभर में माहौल सौहार्दपूर्ण रहे इस जवाबदेही को सबको समझना होगा।



टैग्स