ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

दिल्ली में आगे बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले.. लहर कमजोर लेकिन सतर्कता जरूरी है

DELHI : देश में कमजोर पड़ती कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लगातार राज्यों में सख्ती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ल

दिल्ली में आगे बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले.. लहर कमजोर लेकिन सतर्कता जरूरी है
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देश में कमजोर पड़ती कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लगातार राज्यों में सख्ती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। अब राजधानी दिल्ली में 31 मई की सुबह 5 बजे तक के लॉकडाउन रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है। 


दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाये जाने के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले 1 हफ्ते तक इसी तरह जारी रहा तो हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है लेकिन अभी भी सतर्कता जरूरी है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी वेब कमजोर होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 2.5 फ़ीसदी नीचे आया है लेकिन इस सबके बावजूद हमें सावधानी बरतनी होगी। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम अनुशासन से ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं। अप्रैल में 36 फ़ीसदी संक्रमण दर पहुंच चुका था लेकिन आज इस में बहुत कमी आई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में केवल 1600 नये केस सामने आए हैं। यह हमारे लिए शुभ संकेत है। आपको बता दें कि 18 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। 24 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा था लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसके बढ़ाने की जानकारी दे दी। अब दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

टैग्स