ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

दिल्ली में कोरोना से बिगड़े हालात, हर घंटे हो रही चार की मौत

DESK : दिल्ली में कोरोना से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना से मरने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बात केवल रविवार की करें तो दिल्ली में 95 लोगों की मौत कोरोना के का

दिल्ली में कोरोना से बिगड़े हालात, हर घंटे हो रही चार की मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : दिल्ली में कोरोना से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना से मरने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बात केवल रविवार की करें तो दिल्ली में 95 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. एक दिन में मौत का यह तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.


आंकड़ों के अनुसार नवंबर में हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है. पिछले 15 दिनों में दिल्ली में हर रोज औसतन 73.5 लोगों की मौत हो रही है. यानी हर घंटे तीन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. बीते कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़कर हर रोज औसतन 90 मौतें हो गया. 


पिछले गुरुवार को दिल्ली में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, शनिवार को 96 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई थी.दिल्ली में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7614 हो चुकी है. देश की राजधानी में मृत्यु दर 1.5 फीसदी है. 

टैग्स