ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

दिल्ली में भूकंप के झटके, फिर हिली धरती, हरियाणा में भूकंप का केंद्र

DELHI : इस वक्त राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एनसीएस की ओर से भूकंप की पुष्टि की गई है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र हरियाणा में गुरुग्राम से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है. 


कम तीव्रता होने के कारण इस भूकंप को बहुत कम लोगों ने महसूस किया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 मापी गई है. बता दें कि पिछले दो महीनों में दिल्ली और एनसीआर के लोगों को एक दर्जन से भी ज्यादा बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं. भूकंप के झटके भले ही हल्के थे लेकिन इन्हें हल्के में ही लिया जाना भारी गलती साबित हो सकती है.


जानकार मानते हैं कि इन्हें चेतावनी की तरह देखा जाना चाहिए और बड़ा भूकंप आने पर कम से कम नुकसान हो इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की शुरुआत 12 अप्रैल से हुई है. उसदिन रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी  गई थी. 




IIT धनबाद में सीस्‍मोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड पी.के. खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि तीव्रता के झटके बार-बार लगना एक बड़े भूकंप का संकेत है. उन्‍होंने कहा कि पिछले दो साल में दिल्‍ली-एनसीआर ने रिक्‍टर स्‍केल पर 4 से 4.9 तीव्रता वाले 64 भूकंप देखे हैं. वहीं पांच से ज्‍यादा तीव्रता वाले भूकंप 8 बार आए. खान के मुताबिक यह दिखाता है कि इलाके में स्‍ट्रेन एनर्जी बढ़ रही है. खासतौर से नई दिल्‍ली और कांगड़ा के नजदीक में ऐसा देखा जा रहा है.